फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने की संघ प्रमुख की तारीफ; कंगना ने भी मोहन भागवत के समर्थन में की सावरकर को भारत रत्न देने की मांग

Mon, 09 Feb 2026 02:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar Praises Mohan Bhagwat: करण जौहर ने आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मोहन भागवत की जमकर तारीफ की।जानिए मोहन भागवत की किस चीज से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए करण…
विज्ञापन
करण जौहर और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम संगठन के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करण जौहर ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता बताया। साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की भी तारीफ की। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने मोहन भागवत का समर्थन करते हुए वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है। 

हर साल होना चाहिए ऐसा आयोजन

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ पर यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं मोहन भगवत को उनके शब्दों, विचारों और प्रेरणा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमें अपना समय दिया। इंडस्ट्री से कई लोग यहां आए थे। उनके शब्दों ने मुझे भावुक कर दिया। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर  कमाल का है। उनके विचार लाजवाब हैं। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर ने हमारा खूब मनोरंजन किया। हम सब खूब हंसे और तालियां बजाईं। हम इस आयोजन के लिए बहुत आभारी हैं। हम चाहते हैं कि ऐसा आयोजन हर साल हो।
 

 

सावरकर भारत रत्न से कहीं ऊपर हैं: कंगना

विज्ञापन

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के वीर सावरकर पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। कंगना ने कहा, ‘हर भारतीय की वही भावना है जो मोहन भगवत ने व्यक्त की है। वो भारत रत्न से कहीं ऊपर हैं, लेकिन अगर उन्हें यह पुरस्कार मिलता है, तो यह देश के हर नागरिक के लिए गर्व की बात होगी।’ इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने वीर सावरकर को भारत रत्न प्रदान करने में हो रही देरी पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है, तो इस सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ जाएगी।

सलमा-अक्षय समेत शामिल हुए कई फिल्मी सितारे
मुंबई में आयोजित हुए आरएसएस के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सलमान खान समेत फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।  इनमें रणबीर कपूर, फिल्म निर्माता मोहित सूरी, सुभाष घई, नितेश तिवारी, ओम राउत और गीतकार प्रसून जोशी पहले दिन शामिल रहे। जबकि दूसरे दिन करण जौहर के साथ अक्षय कुमार, विक्की कौशल, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली और विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, महेश मांजरेकर, आनंद एल राय और अमर कौशिक सरीखे सितारे मौजूद रहे। कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें हस्तियां दर्शकों के बीच बैठी नजर आ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः जब घरवालों को लगा लड़का अंडरवर्ल्ड के गिरोह में शामिल हो गया है, ‘बॉर्डर 2’ के लेखक ने सुनाया मजेदार किस्सा

नई फिल्म पर काम कर रहे करण
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वो इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। करण ने आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का निर्देशन किया था। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें