शालिनी पासी की बढ़ती पॉपुलैरिटी से डर
हाल ही में करण जौहर ने शो की एक प्रतिभागी महीप कपूर से शालिनी पासी को लेकर सवाल पूछा कि क्या शालिनी की बढ़ती पॉपुलैरिटी से बाकी लोगों को असुरक्षा महसूस होती है। इस पर महीप ने पहले तो करण को चुप रहने का इशारा किया, लेकिन करण नहीं माने, उन्होंने दोबारा यही सवाल महीप से किया। इस पर महीप कपूर बोलीं, 'आप मुझे अपनी बातों से सिरदर्द दे रहे हैं।' इस पर करण ने कहा कि मेरी बातों से यह सिरदर्द है या फिर शालिनी की लोकप्रियता के कारण सिरदर्द हो रहा है। इस सारी बातचीत का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए। सोशल मीडिया यूजर्स महीप और करण जौहर की इस बातचीत को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं।
शालिनी ने भी रिएक्शन दिया
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो शो की प्रतिभागी शालिनी पासी ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'इन दोनों से मुझे प्यार है।' साथ ही करण और महीप के लिए दो दिल के इमोजी भी बनाए। साथ ही इस वीडियो को रिपोस्ट भी किया।
शालिनी पासी की लोकप्रियता क्यों बढ़ी
सवाल है कि करण जौहर शालिनी पासी की बढ़ती लोकप्रियता पर बात क्यों कर रहे हैं। क्या वजह है कि शो के बाकी प्रतिभागियों की बजाय दर्शक उन्हें ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। असल में शालिनी बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। साथ ही उनकी खूबसूरती और आलीशान जिंदगी भी दर्शकों को पसंद आ रही है।