इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इब्राहिम के डेब्यू का किया एलान
करण आगे लिखते हैं, 'मैं इस परिवार को बीते 40 साल से जानता हूं। मैंने इनके साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। अमृता के साथ दुनिया और 2 स्टेट्स में, सैफ के साथ कल हो ना हो और कुर्बान में, सारा के सिंबा में.., मैं इस परिवार को उनके प्यार की वजह से जानता हूं। फिल्में इनके खून में हैं। और इसी के साथ मैं एक नए टैलेंट के लिए रास्ता बनाना चाहता हूं, जिसे मैं दुनिया के साथ शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। तो इंतजार कीजिए इब्राहिम अली खान पटौदी का जो जल्द ही स्क्रीन के जरिए आपके दिलों तक का रास्ता तय करेंगे'।