फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'वो इतनी बड़ी अभिनेत्री बनेंगी कभी नहीं सोचा था', आलिया भट्ट के लिए बोले करण जौहर

Mon, 17 Feb 2025 08:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने आलिया भट्ट के करियर और काम को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते थे कि आलिया इतनी बड़ी और सफल अभिनेत्री बनेंगी।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar, aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने आलिया भट्ट को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया। करण जौहर ने अब एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट और अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जानते थे कि आलिया भट्ट स्टार बनने वाली हैं, लेकिन इतनी सफल अभिनेत्री बनने वाली हैं, नहीं पता था।
विज्ञापन

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर कही ये बात
यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि वरुण और सिद्धार्थ मेरे असिस्टेंट रह चुके थे माय नेम इज खान में। आलिया को मैं पहली बार लॉन्च करने जा रहा था। मैं उनसे पहली बार मेरे ऑफिस में मिला था, जब वे स्कूल से आईं थीं। जब इन तीनों को मैंने लॉन्च किया तो अपनी टीम से साफ कह दिया था कि इन तीनों के साथ आप बड़े स्टार्स की तरह ही ट्रीट करें। हमनें कभी उन्हें नए सितारों की तरह ट्रीट किया ही नहीं। हमने हमेशा उन्हें मेगा स्टार की तरह रखा, ताकि वे भी उसी तरह से काम कर सकें।

आलिया भट्ट-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar, aliaabhatt
आलिया भट्ट को लेकर बोले निर्देशक
करण जौहर ने कहा, "हमेशा लगा की आलिया स्टार बनेंगी, लेकिन इस किस्म की अभिनेत्री बनेंगी, यह मैं नहीं सोच पाया।" करण जौहर ने कहा कि हमेशा कहता हूं कि उनका इमोशनल लॉन्च 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' था और प्रोफेशनल लॉन्च 'हाइवे' थी। उस फिल्म ने आलिया के लिए एक्टिंग के सारे दरवाजे खोल दिए।
विज्ञापन

अपनी निर्देशित फिल्मों पर की बात
करण जौहर ने अपने करियर की गेम चेंजिग फिल्म को लेकर बात की है। करण जौहर ने कहा, "जब मैं माय नेम इज खान फिल्म पर काम कर रहा था। मुझे लगता था कि ये फिल्म मेरे दायरे के बाहर है। 12 सालों बाद मुझे लगा कि मुझे सच में काम आता है, मैं निर्देशक हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें