फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Deol-Drisha: 'तुम मेरी जिंदगी की खुशी और सुकून हो', पत्नी दृशा के जन्मदिन पर करण देओल ने लिखा लव नोट

Tue, 25 Feb 2025 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Deol Wife Drisha Acharya: सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य का आज 25 फरवरी को जन्मदिन है। इस मौके पर करण ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
करण देओल, दृशा आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के पोते और एक्टर करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य आज 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी हमसफर के जन्मदिन पर करण ने एक स्पेशल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने दृशा और अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए नोट लिखा है। 

विज्ञापन

करण देओल, दृशा आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
'तुम्हारे साथ चलना खुशी है'
करण ने लिखा है, 'मेरी मोहब्बत को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे साथ हर दिन एक खूबसूरत सपने जैसा लगता है। तुम मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां, प्यार और सुकून लेकर आई हो। जिंदगी के इस सफर पर तुम्हारे साथ चलते हुए मैं बेहद खुश हूं और खुद को धन्य समझता हूं। प्यार, खिलखिलाहट, हंसी और यादों के साथ कई और साल हमें साथ बिताने हैं। यही दुआ है'।
 

करण देओल, दृशा आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार में गुड लक लेकर आईं दृशा
करण देओल और दृशा आचार्य की शादी साल 2023 में जून के महीने में हुई। पूरा देओल परिवार दृशा को अपने परिवार के लिए बेहद लकी मानता है। दरअसल, उसी साल सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई। बॉबी देओल 'एनिमल' में नजर आए और फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। करण के छोटे भाई राजवीर ने बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी देओल ने भी बहू को परिवार के लिए लकी चार्म कहा।
विज्ञापन

करण देओल, दृशा आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
बिमल रॉय की पोती हैं दृशा
दृशा आचार्य बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं। करण देओल के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि करण अपने पापा सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें