'तुम्हारे साथ चलना खुशी है'
करण ने लिखा है, 'मेरी मोहब्बत को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे साथ हर दिन एक खूबसूरत सपने जैसा लगता है। तुम मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां, प्यार और सुकून लेकर आई हो। जिंदगी के इस सफर पर तुम्हारे साथ चलते हुए मैं बेहद खुश हूं और खुद को धन्य समझता हूं। प्यार, खिलखिलाहट, हंसी और यादों के साथ कई और साल हमें साथ बिताने हैं। यही दुआ है'।
परिवार में गुड लक लेकर आईं दृशा
करण देओल और दृशा आचार्य की शादी साल 2023 में जून के महीने में हुई। पूरा देओल परिवार दृशा को अपने परिवार के लिए बेहद लकी मानता है। दरअसल, उसी साल सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई। बॉबी देओल 'एनिमल' में नजर आए और फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। करण के छोटे भाई राजवीर ने बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी देओल ने भी बहू को परिवार के लिए लकी चार्म कहा।
बिमल रॉय की पोती हैं दृशा
दृशा आचार्य बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं। करण देओल के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि करण अपने पापा सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी।