फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Aujla: म्यूजिकल टूर से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसे करण औजला, शख्स ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 03 Dec 2024 07:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी गायक करण औजला 7 दिसंबर से म्यूजिकल टूर पर निकलने वाले हैं। हालांकि, उससे पहले ही गायक की मुसीबतें बढ़ती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक करण औजला ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' को अपनी सुरीली आवाज से सजाया। इसके अलावा औजला ने पंजाबी इंडस्ट्री को कई हिट नंबर दिए हैं। इस बीच औजला अपने भारत दौरे 'इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर' को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं, जो 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले ही औजला को मुसीबत का सामना करना पड़ा है। पेशे से प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर ने औजला के खिलाफ एक याचिका दर्ज की है। आखिर क्या है इसके पीछे का कारण आइए जान लेते हैं-

कॉन्सर्ट से पहले ही औजला के खिलाफ शिकायत दर्ज 

शख्स की तरफ से दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करण का संगीत शराब, ड्रग्स और हिंसा के महिमामंडन सहित हानिकारक कंटेंट को बढ़ावा देता है। जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर ने करण से अनुरोध किया है कि वह अपने कॉन्सर्ट के दौरान चित्ता कुर्ता, फ्यू डेज, अधिया, बंदूक, अल्कोहल 2 और गैंगस्टा जैसे ट्रैक परफॉर्म न करें। उन्होंने कहा कि ये गाने श्रोताओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने दी चेतावनी 

शिकायतकर्ता पंडितराव धरनेवर ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर औजला ने अपने संगीत कार्यक्रम में ये गाने प्रस्तुत किए तो वह चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि संगीत कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

विज्ञापन


Pushpa 2: जब दर्शकों पर चढ़ा पुष्पा राज का खुमार, सोशल मीडिया पर छाईं ये चीजें, पुष्पा 2 में भी दिखेगा स्वैग?

कब से कब तक चलेगा औजला का कॉन्सर्ट 

करण औजला के कॉन्सर्ट की बात करें तो इसकी शुरुआत 7 दिसंबर को होगी और यह 21 दिसंबर तक जारी रहेगा। ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम’ शार्षक वाले इस टूर के तरह करण औजला कई बड़े शहरों में प्रदर्शन करेंगे, जिनमें चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। 

विज्ञापन


Raid 2: आगे खिसकी 'रेड 2' की रिलीज की तारीख, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें