फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा के सिर चढ़ा करन का भूत, लिया बड़ा फैसला

Fri, 01 May 2015 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की जोड़ी आज कल हर जगह देखी जा रही है। दोनों के अफेयर की खबरे भी अब आने लगी हैं। खबर है कि उन्होंने हाल ही में दो फिल्में साइन की हैं, जिसमें बिपाशा उनके साथ नजर आ सकती हैं। मजे की बात ये है कि ये दोनों फिल्में भी हॉरर मूवी ही हैं।
विज्ञापन


सवाल उठता है कि अलोन के पिटने के बावजूद बिपाशा करन के साथ काम करने को बेताब क्यों है। क्या बिपाशा नहीं जानती करन के सम्मोहन के चलते वो गलत फैसले कर रही हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो करन और बिपाशा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। ये भी कहा गया है कि फिल्म प्रोड्यूसर कुमार मंगत अपनी अगली दो फिल्म करन के साथ करना चाहते हैं। वो अपनी दोनों फिल्मों के लिये बॉलीवुड की टॉप तीन हसीनाओं को साइन करना चाहते हैं, लेकिन करन और बिपाशा की केमेस्ट्री देखते हुए बिपाशा को फिल्म में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन


मंगत ने कहा कि वो अभी भी अपनी फिल्म की हीरोइन को लेकर पशोपेस में हैं। बताते चलें कि बिपाशा और करन की पहली फिल्म एलोन को चर्चा में लाने के लिए दोनों की केमेस्ट्री ने खासा साथ दिया था। हो सकता है आगे की दोनों फिल्मों में भी करन और बिपाशा की केमेस्ट्री नजर आये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें