इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने दोस्तों के लिए अपनी रिलीज की तारीख आगे- पीछे भी कर देते हैं। इसका ताजा उदाहरण करन जौहर हैं। जब दोस्ती की बात आती है तो करन हमेशा अपने दोस्तों के लिए खड़े हो जाते हैं।
शायद यही वजह थी कि करन ने एकता कपूर के साथ अपनी दोस्ती निभाने के लिए अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होनेवाली थी। लेकिन इसी दिन एकता कपूर की फिल्म 'लुटेरा' भी रिलीज हो रही है।
यह देखते हुए करन ने दोस्ती निभाई और उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 31 मई तक पोस्टपोंड कर दी है। इस बात से एकता बहुत खुश हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्हें एक बात की चिंता काफी सताये जा रही है कि 29 मार्च को ही अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' रिलीज हो रही है।
अजय इस फिल्म की रिलीज तारीख बदलने को तैयार नहीं हैं। लगता है कि अजय देवगन ने ठान ली है कि वे इंडस्ट्री में हर बार अपना स्टार पॉवर दिखाते हुए अपनी तय तारीख पर ही फिल्म रिलीज करायेंगे।