फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor: पीएम मोदी से मिला कपूर परिवार, राज कपूर की 100वीं जयंती पर किया आमंत्रित, अरमान जैन ने दी खास भेंट

Wed, 11 Dec 2024 07:55 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के चर्चित कपूर परिवार ने पीएम मोदी को राज कपूर के 100वीं जयंती पर आयोजित किया है। परिवार ने आशा व्यक्त की है कि पीएम मोदी इस समारोह में जरूर आएंगे। इसके साथ ही रणबीर कपूर और अरमान जैन ने राज कपूर से जुड़ी कुछ चीजें भी पीएम मोदी को भेंट में दीं।
विज्ञापन
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealarmaanjain
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज कपूर के परिवार ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। कपूर परिवार ने उन्हें राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में बुलाया। राज कपूर फिल्म फेस्टिवल अभिनेता राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राज कपूर के परिवार में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा और परिवार के अन्य सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात करके पीएम मोदी को 100वें जन्मदिन पर राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में आयोजित किया। परिवार के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि इसमें पीएम मोदी जरूर आएंगे।

अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealarmaanjain
पीएम मोदी से को दिया राज कपूर से जुड़ा ये तोहफा
राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में बुलाने के लिए अरमान जैन और रणबीर कपूर ने पीएम मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट करके अरमान जैन ने बताया कि वे राज कपूर से कभी नहीं मिले, लेकिन उन्होंने उनकी याद के तौर पर जो चीजें संभाल कर रखी थीं, भेंट में वही चीजें पीएम मोदी को दीं। अपने नाना राज कपूर से अपनी मां की बातों और उनके काम को देख ही जुड़ाव महसूस करते हैं।
 

कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
13 से 15 दिसंबर तक होगा महोत्सव
पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन 14 दिसंबर को फिल्म निर्माता-अभिनेता की 100वीं जयंती मनाने के लिए फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह महोत्सव राज कपूर के सिनेमा को समर्पित होगा।

 

रिद्धिमा कपूर- पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
ये फिल्में देखने को मिलेगी
पीवीआर आईनॉक्स में "आवारा" (1951), "श्री 420" (1955), "संगम" (1964), "मेरा नाम जोकर" (1970) और अन्य शानदार फिल्में महोत्सव में दिखाई जाएंगी। राज कपूर को पद्म भूषण और प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिखाई जाएगी।

Raj Kapoor: पीएम मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुआ कपूर परिवार, राज कपूर की 100वीं जयंती का मनाएंगे जश्न

विज्ञापन

कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
40 शहरों में मनाया जाएगा फिल्म समारोह
भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जो कि सुपरहिट फिल्मों के साथ दर्शकों के बीच गूंजती रहती है। उनकी 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनका परिवार भारत के 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में उनकी 10 प्रतिष्ठित फिल्मों का प्रदर्शन करके एक भव्य समारोह की तैयारी कर रहा है, जो पीवीआर-आइनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमा जैसे अत्याधुनिक स्थानों पर होगी। कपूर परिवार और हिंदी सिनेमा के लिए यह जश्न का समय है, क्योंकि 'शोमैन' राज कपूर के 100 साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें