कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाईट्स विद कपिल' से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा अपनी पहली फिल्म के साथ आने के लिए अब पूरी तैयार हैं। मशहूर निर्देशक अब्बास मस्तान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।
फिल्म में कपिल शर्मा के साथ अरबाज खान, वरुण शर्मा, एली अवराम और मंजरी फडनिस भी अहम रोल में नजर आएंगे। इससे पहले कपिल शर्मा को यशराज फिल्म्स के बैनर की फिल्म 'बैंक चोर' भी ऑफर हुई थी लेकिन कपिल के हाथ से ये फिल्म निकल गई थी।
फिल्म रिलीज की जानकारी कपिल शर्मा के दोस्त और फिल्म में अभिनय कर रहे सुनाल ग्रोवर ने ट्वीट कर के दी है।