फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: घर आए मेहमानों को कुछ इस तरह परेशान करता है कपिल का बेटा, कॉमेडियन ने किया खुलासा

Sun, 28 May 2023 12:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कपिल शर्मा अपने शो को लेकर काफी सुर्खियों में है। शनिवार को कपिल ने अपने बच्चों के लेकर एक खुलासा किया जिससे सुन हर कोई जोर-जोर से हंसने लगा।
विज्ञापन
कपिल शर्मा, त्रिशान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। इस शो में आने वाले मेहमानों के साथ कपिल काफी हंसी मजाक करते हैं। साथ ही मेहमानों से कई बातें भी निकलवाते हैं। इस बार कपिल के शो में बॉलवुड के मशहूर सिंगर्स का जमावड़ा लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान 90 के फेमस शान, रोमी, निकिता, शाश्वत सिंह, शंकर महादेवन और प्रकृति कक्कड़ अपनी मम्मी संग नजर हैं। ऐसे में सभी ने जमकर हंसी मजाक किया। इसी बीच कपिल ने अपने बच्चों के लेकर एक खुलासा किया, जिससे सुन हर कोई जोर-जोर से हंसने लगा।

कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल ने बताया कि उनके बच्चें कैसे हैं। कॉमेडियन ने अपने 2 साल के बेटे त्रिशान के लेकर एक मेजदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा त्रिशान काफी शरारती है। कपिल कहते हैं- जब किसी के पास दो बच्चे होते हैं तो उनमें जो छोटा बच्चा होता है वो बहुत शरारती होता है। मेरी बेटी अनायरा शांत स्वभाव की है और बेटा उतना ही शरारती है। आगे कपिल बेटे के शरारत भी बताते है, मेरा छोटा बच्चा, जब भी मेहमान आए, उनके पास आकर उनकी कॉफी में टीवी का रिमोट डाल देता है। कपिल की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग बहुत तेज हंसी का ठहाका लगे। 

विज्ञापन

कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने  2018 में  शादी की थी। शादी के एक साल बाद कपिल बेटी अनायरा शर्मा के पिता बने थे। वहीं साल 2021 को दूसरी बार बेटे के पिता बने। 1 फरवरी, 2021 को उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम इन्होंने त्रिशान रखा।

यह भी पढ़ें: 'सिटाडेल' के सेट से प्रियंका ने साझा किया बीटीएस वीडियो, एक्शन सीन करती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें