सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा की बेटी अनायरा के लिए एक प्यारा तोहफा भिजवाया, जिसकी झलक दिखाते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिनेत्री आलिया भट्ट की बेटी के लिए एक मैसेज लिखा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा के लिए एक प्यारा गिफ्ट भिजवाया, जिसकी झलक कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिखाई है। साथ ही उन्होंने आलिया की बेटी राहा के बारे में भी बात की।
दरअसल, एडामामा के नाम से आलिया भट्ट का अपना क्लोथिंग ब्रांड है, जहां बच्चों के लिए कपड़े और बैग्स मिलते हैं। एक्ट्रेस ने अपने ब्रांड से अनायरा के लिए खूबसूरत आउटफिट भेजे हैं। कपिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, 'थैंक्यू आलिया, इतने प्यारे आउटफिट भेजने के लिए और मुझे पसंद आया कि आप इन ड्रेसेस को बनाने के दौरान किस तरह से पर्यावरण की केयर कर रही हैं। राहा को मेरा बहुत सारा प्यार'। आलिया ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए सूरज की कई इमोजी बनाई है।
कपिल शर्मा की बेटी अनायरा से पहले आलिया भट्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के बेटे वायु के लिए भी एक प्यारा तोहफा भिजवाया था। आलिया ने सोनम के लाडले के लिए कस्टमाइज्ड आउटफिट से भरा हाउस शेप बॉक्स भिजवाया था। यहां तक कि आलिया ने अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ के को-स्टार जूनियर एनटीआर के बेटों को एक सुंदर टोट बैग गिफ्ट किया था। एनटीआर ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि उन्हें भी आलिया के ब्रांड से ऐसा बैग चाहिए। इस पर आलिया ने उनके लिए कस्टमाइज बैग भिजवाने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, HC ने निर्देशक को दी चेतावनी