फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट में सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा ने की लड़ाई, कहा - 'तू है कौन?'

Mon, 20 Mar 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Kapil Sharma Sunil Grover
विज्ञापन
कपिल शर्मा इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं लेकिन वहीं एक खबर और है जिसके कारण वो सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि कपिल शर्मा ने आस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में सुनील ग्रोवर से लड़ाई की है।
विज्ञापन


ऑनलाइन वेब पोर्टल स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक 'दी कपिल शर्मा शो' की पूरी टीम आस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी में स्टेज शो के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त जब पूरी टीम बिजनेस क्लास में आराम कर रही थी तभी कपिल सुनील के पास गए और उनपर बेवजह चिल्लाने लगे। कहा जा रहा है कि फ्लाइट में कपिल ने कुछ ज्यादा ही ड्रिंक कर ली थी।

कपिल ने सुनील का कॉलर पकड़ा और कहने लगे, 'तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था। तू मेरा नौकर है। तूने ऑस्ट्रेलिया में खुद से जो भी किया, वो भी फ्लॉप था।'
विज्ञापन


कपिल के इस रुप को देखकर फ्लाइट में पैसेंजर भी डर गए। कई लोगों ने तो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के लिए भी कहा। कपिल की टीम ने उन्हें किसी तरह कंट्रोल में किया तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ।

क्या शो छोड़ेंगे सुनील ग्रोवर?

Sunil Grover
कपिल की इस हरकत से सुनील इतने दुखी हैं कि वो शो छोड़ने की सोच रहे हैं। सुनील ने कपिल को ट्विटर पर अनफॉलो भी कर दिया है।

सुनील कपिल शर्मा के साथ सालों से काम कर रहे हैं। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उनका 'गुत्थी' का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। वहीं 'दी कपिल शर्मा शो' में सुनील 'डॉ. मशहूर गुलाठी' का किरदार निभाते हैं जिसके सभी दीवाने हैं।
विज्ञापन

कपिल से है हर कोई दुखी!

Kapil Sharma
वैसे कपिल के इस व्यवहार से सिर्फ सुनील ही नहीं, टीम के बाकी लोग भी काफी दुखी हैं। खबरों के अनुसार जबसे कपिल ने अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' में काम करना शुरू किया है तब से वो टीम मेंबर्स से अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

कपिल अब शो के लोगों को 'टीवी वालों' कह कर बुलाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें