बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता कानू बहल साल 2014 के बाद एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल में उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। निर्माता इस बार अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म 'आगरा' के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 की डायरेक्टर्स फॉर्टनाइट सेक्शन में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारेगामा इंडिया लिमिटेड, यूएफओ प्रोडक्शन और ओ28 फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में किया जाएगा।