फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa: विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' के टीजर का नया पोस्टर जारी, निर्माताओं ने किया रिलीज के समय का खुलासा

Fri, 28 Feb 2025 06:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa: विष्णु मांचू की आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिला रहा है। फिल्म का टीजर 1 मार्च को जारी होने वाला है। अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज के समय का भी खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा 'कन्नप्पा' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के दिलचस्प कैमियो की वजह से चर्चा में है। अब विष्णु मांचू अपनी फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने अब फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए 'कन्नप्पा' के टीजर पर नया अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

फिल्म के टीजर पर अपडेट
पहले गाने को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, निर्माताओं ने अब टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। हालांकि, टीजर रिलीज की तारीख पहले ही बता दी गई थी, लेकिन अब टीम ने पुष्टि की है कि इसे कल सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Trending Videos

फिल्म की कहानी
फिल्म की बात करें तो 'कन्नप्पा' एक पौराणिक काल्पनिक फिल्म है, जिसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू अभिनीत यह फिल्म कथित तौर पर हिंदू भगवान शिव के एक कट्टर भक्त की कहानी पर आधारित है। मुख्य भूमिका निभाने के अलावा विष्णु ने कन्नप्पा की पटकथा भी लिखी है। इसका निर्माण विष्णु मांचू के पिता और दिग्गज अभिनेता-निर्माता मोहन बाबू ने किया है। इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है।
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
विष्णु मांचू 'कन्नप्पा' में ऐश्वर्या भास्करन, मोहन बाबू, अक्षय कुमार, प्रभास, सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, मधु और प्रीति मुखुनदन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आगामी बड़े बजट की फिल्म एवीए एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी है। मूल रूप से तेलुगु में शूट की गई 'कन्नप्पा' को तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में डब किया जाएगा। 'कन्नप्पा' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Vicky Kaushal: बच्चे के साथ विक्की कौशल की प्यारी झलक फिर से हुई वायरल, नेटिजेंस बोले एक बेहतर पिता बनेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें