कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह घटना तब घटी जब दोनों थाईलैंड में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय राघवेंद्र की पत्नी को लो ब्लड प्रेशर था, जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही थीं स्पंदना
बैंकॉक में निधन होने की वजह से उनका पार्थिव शरीर आने में वक्त लग रहा है। कहा जा रहा है कि कल यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचेगा। बताया जा रहा है विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना फैमिली वेकेशन पर बैंकॉक गई थीं। अचानक मौत होने से एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है।
स्पंदना ने इस फिल्म में किया था काम
एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना ने फिल्मों में भी काम किया था। वो एक कैमियो रोल में नजर आ चुकी हैं। उनका ये गेस्ट रोल रविचंद्रन की फिल्म 'अपूर्वा' में देखने को मिला था। इसी महीने राघवेंद्र और पत्नी स्पंदना अपनी 16वीं सालगिराह मनाने वाले थे। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम शौर्य है।
विजय राघवेंद्र को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड