कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन बुलेट प्रकाश के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। छह अप्रैल की शाम को बुलेट प्रकाश ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 44 वर्षीय अभिनेता ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इससे पहले हाल ही में खबर सामने आई थी कि लिवर की समस्या से जूझ रहे अभिनेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि बुलेट प्रकाश ने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ सिनेमा में बुलेट न सिर्फ अपनी दमदार कॉमेडी बल्कि शानदार बॉडी लैंग्वेज के चलते भी काफी पसंद किए जाते थे। अपने हर अंदाज से बुलेट दर्शकों का दिल जीत लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में बुलेट प्रकाश ने पांच महीने के भीतर अपना 35 किलो वजन घटाया था, जिसकी वजह से इन दिनों उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं।
अभिनेता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं: