फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rockline Sudhakar Death: अभिनेता सुधाकर का निधन, शूटिंग सेट पर पड़ा दिल का दौरा

Thu, 24 Sep 2020 05:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुधाकर - फोटो : ट्विटर: @afsa
विज्ञापन

सिनेमाजगत से एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुधाकर का निधन हो गया है। बुधवार को फिल्म के शूट के दौरान ही सुधाकर को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। सुधाकर एक बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ ही साथ एक उम्दा अभिनेता भी थे। सुधाकर ने सिर्फ कॉमेडी से ही नहीं बल्कि विलेन बनकर और पिता की भूमिका निभाकर भी दर्शकों का दिल जीता था।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधाकर ने कुछ महीने पहले ही कोरोना को मात दी थी। जिसके बाद उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी। बुधवार को वह बंगलूरू के बन्नेरघाट्टा में केएम शशिधर के डायरेक्टोरियल डेब्यू शुगरलेस के सेट पर थे तभी उनको दिल का दौरा पड़ा, जिससे मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक है।

सोशल मीडिया पर आम फैंस के साथ ही साथ सितारे भी सुधाकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि सुधाकर के पास कई नए और पेंडिंग प्रोजेक्ट्स थे। वह काफी प्रसिद्ध कलाकार थे और अपनी अलग स्टाइल से लोगों को खूब हंसाते थे। गौरतलब है कि साल 2020 में अभी तक कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

विज्ञापन


याद दिला दें कि बुधवार को ही टॉलीवुड अभिनेता वेणुगोपाल कोसुरी का भी निधन हो गया था। कॉमेडियन वेणुगोपाल कोसुरी ने कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने (अगस्त) वेणुगोपाल को कोरोना संक्रमित होने के बाद हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं बुधवार रात को इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वेणुगोपाल के निधन के बाद से उनके फैंस के साथ ही साथ सितारे भी सोशल मीडिया पर अपने चहेते सितारे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें