कंगना रानौठ का लुक वैसे ही काफी स्टाइलिश है ऐसे में अब उनके जूते उनके
मेकओवर में चार-चांद लगाएंगे। अपनी आगामी फिल्म में कंगना सवा लाख के जूते
पहने हुए दिखाई देंगी।
'कृष 3' को बनाने में राकेश रोशन ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। फिल्म के हर मुख्य किरदार के मेकओवर में जमकर पैसा लगाया गया है। अब फिल्म में कंगना को ही ले लें जिनके केवल जूते ही सवा लाख रुपए में बनवाए गए हैं।
फिल्म में म्यूटेंट का किरदार निभा रही अभिनेत्री कंगना रनौठ अपने इस किरदार में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। अपने किरदार के लिए उन्होंने अपना लुक और वेशभूषा नई तरह की रखी है।
उनके इसी लुक में चार-चांद लगाने के लिए उनके जूते बनवाए गए हैं। जो बहुत ही अलग व सुंदर हैं। लेकिन यह जूते आसानी से नहीं मिले थे। कंगना के जूतों को लेकर काफी खोजबीन करनी पड़ी थी तब जाकर उनका जूता मिल पाया था।
फिल्म से जुड़े डिजाइनर की मानें तो कंगना के लिए उनके किरदार की तरह जूते लाना वाकई बहुत मुश्किल होता था। हमने बहुत खोजबीन की लेकिन आखिर में एक जूते बनवाने वाली कंपनी मिली। जो हमारी मांग के अनुसार हाथ से बने जूते बनाने को तैयार हुई।