कंगना ने अपनी फिल्म मेट्रो लाइफ के 17 साल पूरे होने पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के साथ कंगना ने एक पिक्चर भी शेयर की। जिसमें कंगना अनुराग बासु के साथ सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुराग फिल्म के सेट पर कंगना को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर लाइफ इन ए मेट्रो के सेट की है। इस फिल्म के जरिए कंगना को अनुराग ने मौका दिया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शानदार कैप्शन भी दिया है।

कंगना रनौत, अनुराग बासु
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंस्टा स्टोरी में कंगना ने अनुराग वासु को टैग करते हुए लिखा, '17 साल पहले 28 अप्रैल 2006 को मुझे लॉन्च करने वाले इस पागल जीनियस अनुराग वासु को धन्यवाद, ये मेट्रो सेट (2006) में उनकी और मेरी एक तस्वीर है, इस तरह उन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी.... 'तू चुप कर' ट्रेनिंग के दौरान उनका फेवरेट डायलॉग है... हा हा आई लव यू अनु... हर चीज के लिए धन्यवाद। उन्होंने ये भी कहा, "मुझे बताया गया था कि अभिनेत्रियों की 4-5 साल की शेल्फ लाइफ होती है... खैर, मैंने कल फिल्म के 17 साल पूरे कर लिए हैं...'।
बता दें, लाइफ इन ए मेट्रो को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कंगना के अलावा धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेनशर्मा और शरमन जोशी भी अहम किरदार में नजर आए थे। कंगना ने 2006 में आई थ्रिलर गैंगस्टर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: पति नहीं पिता बनने की फिराक में थे सलमान, लेकिन फिर बदल गया कानून और...