फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट किनारे कंगना ने किया 'मणिकर्णिका' फिल्म का पोस्टर लॉन्च

Fri, 05 May 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कंगना रनौत
विज्ञापन
कंगना रनौत ने बनारस में अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका- क्वीन ऑफ झांसी' का पोस्टर लॉन्च किया। इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्मकारों ने पोस्टर लॉन्च के लिए बनारस को इसलिए चुना है क्योंकि यहीं पर रानी लक्ष्मीबाई का एक मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्म हुआ था।
विज्ञापन


बनारस के दशाश्वमेध घाट पर फिल्म का 20 फीट लंबा पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर उनके साथ फिल्म के निर्देशक कृष, गीतकार प्रसून जोशी और म्यूजिक कंपोजर शंकर, एहसान और लॉय भी मौजूद थे। फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। इसकी कहानी 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म लिख चुके के के विज्येंद्र प्रसाद ने लिखी है। इस फिल्म को पहले केतन मेहता बनाने वाले थे लेकिन कंगना और उनके बीच बहुत सी बातों को लेकर तनातनी रहती थी इसलिए उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

आपको बता दें कि कंगना फिल्म में लिए काफी पसीना बहाती नजर आ रही हैं। अपने झांसी की रानी के रोल को पर्फेक्ट बनाने के लिए कंगना तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीख रहीं हैं।
विज्ञापन

  From The Epic writer of #Baahubali s vijayendra Prasad&#GautamiPutraSatakarni
DirecTor s #Krish venture👏💪👌;
Queen Of Jhansi #Manikarnika pic.twitter.com/Mn4R0G6tRx — RAJESH r@J (@RAJeshraaaaJ) May 4, 2017 #KanganaRanaut with #Manikarnika Producer @KamalJain_TheKJ pic.twitter.com/jaIfqVOnzL — Team Kangana Ranaut (@KanganaFanClub) May 4, 2017   So much purity in a single frame! #KanganaRanaut clicked just before taking a dip in the holy Ganges! pic.twitter.com/UtJa8W7Fzq — Team Kangana Ranaut (@KanganaFanClub) May 4, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें