फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिमरन' फिल्म का टीजर रिलीज, बिना एक शब्द बोले खूब हंसाती हैं कंगना

Mon, 15 May 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'सिमरन' फिल्म
विज्ञापन
कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। एक मिनट लंबे और बिना डायलॉग के इस टीजर में आपको कंगना के कई रूप देखने को मिलेंगे। खुशमिजाज और शरारत से भरपूर कंगना को देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन


कंगना ने इस फिल्म में एक हाउसकीपर मनीजेन की भूमिका निभाई है। वह टीजर में बड़ी स्वीट लग रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी इतनी खुशमिजाज नहीं है। दरअसल टीजर को इतनी बखूबी बनाया गया है कि इससे जरा भी फिल्म की कहानी का अंदाजा नहीं होता। आपको बता दें कि 'सिमरन' की कहानी एक एनआरआई लड़की पर आधारित है जो अपनी ख्वाहिशों के लिए जुर्म के रास्ते को अपना लेती है। इस फिल्म में उनके लव इंट्रेस्ट का रोल सोहम शाह ने निभाया है। सोहम को आप 'तलवार' और 'शिप ऑफ थीसिस' में देख चुके हैं। फिल्म 15 सितम्बर को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। हंसल इससे पहले 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह, कृष्णन कुमार और अमित अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


देखिए फिल्म का टीजर-



फिल्म ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म का पहला पोस्टर भी ट्वीट किया।
  Presenting the official poster of #Simran... Teaser out at 11.45 pm... 15 Sept 2017 release... #SmileWithSimran pic.twitter.com/XcqtLshXN2 — taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2017


कंगना इस फिल्म के बाद रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इसका 20 फीट लंबा पोस्टर बनारस के दशाश्वमेध घाट पर लॉन्च किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें