फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड में मूवी माफिया का इस कदर बढ़ा आतंक, अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स चुपके से करते हैं कॉल'- कंगना रणौत

Thu, 08 Apr 2021 09:20 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर कंगना देश से लेकर बॉलीवुड तक कई मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। वहीं, कंगना किसी पर सवाल उठाने से भी पीछे नहीं हटती। एक बार फिर से कंगना ने तथाकथित ‘मूवी माफियाओं’ पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि कैसे बड़े स्टार्स मूवी माफिया से डरते हैं और तारीफ करने के लिए सीक्रेट कॉल का सहारा लेते हैं। खास बात तो ये है कि कंगना ने में अपने ट्वीट में अक्षय कुमार का भी नाम लिया है। कंगना का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, स्क्रीन राइटर अनिरुद्ध गुहा ने ट्विटर पर एक पोस्ट देखा, जिसके मुताबिक बॉलीवुड में राय रखना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसी पोस्ट को देखने के बाद अनिरुद्ध ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कंगना रणौत एक असाधारण, पीढ़ी में एक बार होने वाली एक्ट्रेस हैं'। बस फिर क्या था कंगना अपनी तारीफ सुनकर फूले नहीं समाई और उन्होंने भी इस ट्वीट का जवाब दिया।
 

इस ट्वीट को देखने के बाद कंगना ने लिखा कि 'बॉलीवुड इतना शत्रुतापूर्ण है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है। मुझे कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं। अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स से भी। उन्होंने फिल्म थलाइवी के ट्रेलर की जमकर सराहना की, लेकिन आलिया और दीपिका की फिल्मों की तरह वो इसकी खुलकर तारीफ नहीं कर सकते। मूवी माफिया का आतंक।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
 

इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा 'काश कला के उद्योग में जब बात उद्देश्य की आती तो कला की बात होती, और जब सिनेमा की बात आती तो पावर प्ले और राजनीति संलिप्त न होती, मेरे राजनीतिक विचारों और आध्यात्मिकता के कारण मुझे धमकाने, उत्पीड़न और पृथक्करण का लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए, अगर वो ऐसा करते हैं तो बेशक मैं जीतूंगी।'

 

सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने और बॉलीवुड को टारगेट करने को लेकर कंगना आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखने वाली हैं। उनकी यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाया है। उनके फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें