फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखेंगी कंगना रनौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर केतन मेहता फिल्म एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में रानी लक्ष्मी के किरदार में कंगना रनौत नजर आएंगी। कंगना ने केतन मेहता को फिल्म के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


कंगना का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई भारत की एक बहादुर रानी के तौर पर जानी जाती हैं। रानी लक्ष्मीबाई को वो स्कूल के दिनों में पढ़ चुकी हैं। इसलिए लक्ष्मीबाई के किरदार को निभाना उनके लिए बड़ी बात होगी।

ये फिल्म हिन्दी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में बनेगी। इसमें कंगना के साथ हॉलीवुड अभिनेता हयूज ग्रांट भी मुख्य भूमिका में होंगें। फिल्म में 1858 के झांसी के युद्ध को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड अभिनेता हयूज ग्रांट जनरल हयूज रोज के किरदार में दिख सकते हैं। जनरलर हयूज ने ही 1858 की जंग में रानी लक्ष्मीबाई के खिलाफ अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किया था।

घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखेंगी कंगना रनौत

रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है। रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली ये फिल्म एक इंडो-ब्रिटिश प्रोजेक्ट होगी। कंगना इस फिल्म के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देना चाहती हैं।

दरअसल कंगना चाहती हैं कि उनकी तरफ से रोल में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसीलिए वो अभी से तलवारबाजी, घुड़सवारी और भाला चलाना सीखना चाहती हैं। हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने में करीब एक साल बाकी है।

कंगना के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई एक शानदार योद्धा थी और उन्हे तलवार चलाने और घुड़सवारी में महारत हासिल थी। इसलिए युद्ध के दृश्यों में जान डालनें के लिए इस रोल पर मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

ये बायोपिक भी जल्दी ही होंगी दर्शकों के सामने

बॉलीवुड में इन दिनों कई मशहूर हस्तियों की जिंदगी पर फिल्में बन रही हैं। इनमें पाकिस्तान में फांसी की सजा पाने वाले सरबजीत की जिंदगी पर फिल्म बन रही है जिसमें ऐश्नर्या सरबजीत की बहन के किरदार में नजर आने वाली हैं।

नीरजा भनोट की जिंदगी पर राम माधवानी फिल्म बना रहे हैं। विमान परिचारक नीरजा ने 1986 में यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। इस फिल्म में सोनम कपूर नीरजा का किरदार निभाने वाली हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि विद्या बालन इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ सकती हैं। इमरान हाशमी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजहरूद्दीन पर बन रही फिल्म में अजहर का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें