फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'कंपनियों ने सूरज की रोशनी को ही हमारा दुश्मन बना दिया है', कंगना का पूंजीवाद पर जोरदार कटाक्ष

Mon, 21 Aug 2023 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, कंगना ने 'पूंजीवाद' के बारे में बात की और खुलासा किया कि उनके पास सनस्क्रीन नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित सितारों की पोल भी खोलने में माहिर हैं। हाल ही में, कंगना ने 'पूंजीवाद' के बारे में बात की और खुलासा किया कि उनके पास सनस्क्रीन नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा है।

विज्ञापन

कंगना ने सूरज की रोशनी पर रखी अपनी बात
कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने के लिए हर मौके का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड और विवादित राय पोस्ट करती रहती हैं और साथ ही बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल भी करती रहती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने  पूंजीवाद के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सूर्य हमारे देवता हैं और उनसे डरना नहीं चाहिए।

Gadar 2 OTT: जल्द पूरा नहीं होने वाला 'गदर 2' की ओटीटी रिलीज का इंतजार, अभी लगेगा इतना वक्त

पूंजीवाद पर खुलकर किया कटाक्ष
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पूंजीवाद पर अपने विचार रखते हुए लिखा, ‘पूंजीवाद ने हमें सिर्फ सामान बेचने के लिए कई चीजें सिखाई हैं और उनमें से सबसे खराब सनस्क्रीन है। यह लोग हमें सूरज और उसके संपर्क से डरना सिखाया जाता है। मुझे समझ में नहीं आता है कि आखिर लोगों को यह सब बेकार की बातें सिखाई क्यों जाती हैं। सूरज से डरने की कोई बात नहीं है। मैं तो नहीं डरती हूं और न ही मेरे पास सनस्क्रीन है। आज के युग में अगर आपको सूरज की रोशनी मिलती है तो यह आपके लिए पार्टी है।’

KKK 13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो से हुई इस हसीना की छुट्टी, एलिमिनेशन टास्क की वजह से हुआ पत्ता साफ

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर
कंगना रणौत की अपकमिंग फिल्मों की एक लंबी कतार है, जिसका उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह जल्द ही तेजस, इमरजेंसी और चंद्रमुखी 2 में नजर आएंगी। ये तीनों फिल्में इसी साल रिलीज होगी। कंगना की चंद्रमुखी 2 जहां 19 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं तेजस की रिलीज डेट 20 अक्टूबर है। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें