कुश्ती, क्रिकेट और हॉकी के बाद अब कबड्डी पर फिल्म बनने जा रही है। डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में कंगना कबड्डी खेलती नजर आएंगी। अय्यर के अनुसार अपने इस रोल के लिए कंगना लगभग एक महीने के लिए कबड्डी की ट्रेनिंग लेंगी।
पंगा की शूटिंग नवंबर में शुरू हुई थी और अब डायरेक्टर ने फिल्म की कास्ट को एक छोटा सा ब्रेक दिया है ताकि वो कबड्डी की ट्रेनिंग ले सकें। फिल्म की डायरेक्टर ने बताया, 'कबड्डी वाले सीन्स की शूटिंग से पहले हमारे लिए इस सीक्वेंस को शूट करना जरूरी था। एक-डेढ़ महीने का समय कबड्डी सीखने के लिए बहुत कम है, लेकिन फिर भी हम इसके लिए पूरी मेहनत करने वाले हैं। नेशनल लेवल के खिलाड़ी गौरी वाडेकर, विश्वास मोरे और तारक रौल हमारे एक्टर्स को ट्रेनिंग देंगे।'
पंगा के अलावा कंगना रनौत की मणिकर्णिका अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। खबर है कि मणिकर्णिका में इतना वीएफएक्स है कि वह समय ले रहा है और आशंका है कि फिल्म रिलीज डेट तक पूरी न हो पाए।