डायरेक्टर विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर उनकी 'क्वीन' फिल्म की हीरोइन रहीं कंगना रनौत अब तक चुप थीं लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपनी बात रखी है। कंगना ने एक इवेंट के दौरान इस बारे में बात की।
उन्होंने सीधे-सीधे तो विकास के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन वर्कप्लेस पर होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट पर खुलकर बोला। कंगना ने कहा, 'ऐसी स्थिति से गुजरने के बाद महिलाओं का बोलना काफी साहसिक है। हमें उन्हें इस बारे में बोलने के लिए शर्मिंदा करने की बजाय प्रोत्साहित करना चाहिए।' कंगना ने ये भी कहा कि हर कहानी का दूसरा पहलू भी होता है। लोगों को जरूर बोलना चाहिए भले ही वो गलत हों या सही। इससे लोगों में इसको लेकर जागरुकता बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: देखिए कैसे कंगना के सुर में सुर मिलाने लगे करण जौहर
आपको बता दें कि कंगना ने विकास के साथ 2011 में आई फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। ये फिल्म कंगना के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे।
विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। मधु मंटेना इस प्रोडक्शन कंपनी से अलग हो रहे हैं। मधु ने अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल के साथ मिलकर 2011 में इस कंपनी की स्थापना की थी। आरोपों के बाद विकास को इस कंपनी से निकाल दिया गया है।
ये भी पढ़ें- जब डायरेक्टर ने काजोल की मां को जड़ा था जोरदार तमाचा, फूट-फूटकर रोने लगी थीं