फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangoli Chandel: ऋतिक की पूर्व साली की शिकायत पर बंद हुआ रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट, बोलीं- 'ये पूर्वाग्रह युक्त कार्रवाई'

Thu, 16 Apr 2020 06:26 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • रंगोली का ट्विटर एकाउंट अभिनेता ऋतिक रोशन की साली की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है
  • रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया
  • रंगोली ने वर्ग विशेष के लोगों पर निशाना साधते हुए सबको बीच चौराहे गोली मार देने की बात कही
विज्ञापन
कंगना रनौत, रंगोली चंदेल - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के तकरीबन हर बड़े सितारे के बारे में उल्टा सीधा लिख चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्विटर एकाउंट अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व साली की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है। ट्विटर की भारतीय शाखा के इस फैसले का सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। ट्विटर ने पहले भी कई बार रंगोली को उनकी पोस्ट को लेकर चेतावनी दी थी। रंगोली अक्सर राजनीतिक से लेकर सामाजिक और फिल्मी इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधती रही हैं।

लेकिन, इस बार रंगोली ने हद कर दी। मुरादाबाद में हुई घटना के बाद रंगोली ने वर्ग विशेष के लोगों पर निशाना साधते हुए सबको बीच चौराहे गोली मार देने की बात कही जिस पर तमाम लोगों ने आपत्ति जताई। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन आभूषण डिजाइनर फराह खान ने ट्विटर द्वारा उठाए इस कदम का स्वागत करते हुए स्वीकार किया और खुलासा किया कि उन्होंने ट्विटर से इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai


अपना अकाउंट सस्पेंड होने के बाद रंगोली ने अपनी प्रतिक्रिया में ट्विटर के फैसले को पूर्वाग्रह ग्रसित बताया। वहीं फराह ने ट्विटर इंडिया का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए धन्यवाद ट्विटर इंडिया। मैंने इसके खिलाफ शिकायत की थी क्योंकि इन्होंने एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाया और उन्हें उदार मीडिया के साथ गोली मारने के लिए कहा और खुद की तुलना नाजियों से की।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें