फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना ने साझा कीं अपनी आठ पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट, जिसमें शामिल है महज एक हिंदी मूवी

Tue, 07 Mar 2023 01:34 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने ट्विटर हैंडल पर पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट साझा की है और कहा है अगर नहीं देखी है, तो जरूर देखें। इस लिस्ट में महज एक हिंदी फिल्म शामिल है, वह है प्यासा। 
विज्ञापन
Kangana Ranaut - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वह किसी न किसी कारण वश चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट में महज उनकी एक पसंदीदा हिंदी फिल्म शामिल है। साल 1957 में रिलीज गुरु दत्त की फिल्म प्यासा थी।  

विज्ञापन

Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना की लिस्ट में हिंदी की महज एक फिल्म शामिल 
उन्होंने ट्विटर कर लिखा-मेरी पसंदीदा आठ फिल्में, अगर आपने पहले कभी नहीं देखी, तो उन्हें जरूर देखें।  1) अमेडियस 2) द शशांक रिडेम्पशन 3) अमेरिकन ब्यूटी 4) प्यासा 5) अमौर 6) सेवन ईयर इच 7) इंटरस्टेलर 8) द नोटबुक।"

यह सभी फिल्में हॉलीवुड की हैं, इसमें से महज एक हिंदी फिल्म है वह है प्यासा। प्यासा का निर्देशन, लेखन गुरु दत्त ने किया था और उन्होंने एक मोहभंग वाले उर्दू कवि की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में तमाम कलाकार शामिल थे, जिसमें माला सिन्हा, वहीदा रहमान, रहमान और जॉनी वॉकर भी थे। हॉलीवुड फिल्मों में जो कंगना ने साझा की हैं, उसमें ज्यादा रोमांटिक क्लासिक फिल्में है, जिसमें अमौर, रयान, गोसलिंग द नोटबुक, मर्लिन मुनरो की सेवन ईयर इच और क्रिस्टोफर नोलन की ब्रेन-ट्विस्टिंग साइंस-फिक्शन फिल्म, इंटरस्टेलर इस लिस्ट में शामिल है। कई और फिल्म लवर की तरह, मॉर्गन फ्रीमैन की द शवशंक रिडेम्पशन  भी कंगना को पसंद है। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut - फोटो : social media
तमिल फिल्म के लिए कंगना सीख रही हैं डांस 
इन दिनों कंगना अपनी अगली तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 पर काम कर रही हैं। वह फिल्म में एक शास्त्रीय डांसर के रूप में दिखाई देंगी और इसके लिए वह कुछ महीनों से डांस भी सीख रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में जयप्रकाश नारायण की भूमिका में अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। कंगना ने अपनी दूसरी फिल्म तेजस का भी काम पूरा कर लिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है। इस फिल्म में वह एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें