कंगना रणौत का ट्वीट
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
कंगना ने अपने शेड्यूल और डायरेक्टर के बारे में भी जिक्र किया है। ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में उनके निर्देशक रजी घई उनके साथ दिख रहे हैं। कंगना ने लिखा, 'बिना रुके 10वें दिन नाइट शिफ्ट, 14 घंटे काम करने के बाद रात सुबह में बदल गई। लेकिन हमारे निर्देशक इस मोड में हैं कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। वैसे मैं पूरी तुम्हारी ही हूं... इसे और ऊपर ले जाएं। अंत में उन्होंने हैशटैग लगाकर अपनी फिल्म ‘धाकड़’ का नाम लिखा।