भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहा है। ये बयान सौरव दास की तरफ से कंगना की आलोचना करने के बाद आया है। कंगना ने सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन की आलोचना की थी।
कंगना रनौत का बयान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने की सौरव दास की आलोचना
हाल ही में कंगना रनौत ने दास के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर किया और उनके छात्र होने के दावे पर सवाल उठाया।
उन्होंने लिखा 'इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया, तो पता चला कि वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह छात्र होने का दावा कैसे कर सकता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हां, मैं पिछले दो वर्षों से राजनीति में हूं, मगर मैं पिछले 20 वर्षों से पब्लिक में हूं। उसकी उम्र में, मेरे पास दो नेशनल अवॉर्ड थे। एक नए सांसद के तौर पर, मुझ पर काम का बहुत बोझ था क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कारोबारी भी हूं।'
रनौत ने कहा 'वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर समय भारी डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है। प्यारे सौरव, तुम्हारे मुद्दे पर्सनल हैं। तुम छात्र नहीं हो, तुम बस बेकार हो। जाओ कुछ सीखो'
कंगना रनौत
- फोटो : एक्स
सीजीपी पर कंगना ने बोला हमला
इससे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, रनौत ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं... तुम खुद को कॉकरोच कहते हो और दिखते और बर्ताव भी वैसे ही करते हो।'
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास
- फोटो : आईएएनएस
कंगना को लेकर क्या बोले थे दास?
इससे पहले दास ने कहा कहा था 'उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी कंगना रनौत की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते या उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, तो हम क्यों लें? मुझे नहीं लगता कि जेन जी, जेन अल्फा या किसी भी युवा पीढ़ी का कोई व्यक्ति उन्हें गंभीरता से लेता है या उनकी बातों को सुनता है।'
सीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शनों
आपको बता दें कि कथित नीट पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के केंद्र में सीजेपी उभरी। महीने भर चले इस आंदोलन के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब विरोध प्रदर्शन खत्म हो गए हैं, रनौत और सीजेपी नेताओं के बीच ऑनलाइन बहस जारी है।