फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड 'क्वीन' को पसंद आई 'राजी', बोलीं- आलिया की एक्टिंग तारीफ-ए-काबिल

Tue, 29 May 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है। बॉलीवुड में अगर इस वक्त किसी बात की चर्चा है तो आलिया की एक्टिंग की। सभी आलिया के एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन


बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने 'राजी' के लिए आलिया भट्ट की तारीफ की है। फिल्म पर बात करते हुए कंगना ने कहा- मुझे 'राजी' बहुत पसंद आई। मेघना गुलजार ने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। आलिया के एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है।

कंगना ने आगे कहा, मेघना और आलिया ने मुझे अपनी फिल्म के ट्रायल पर बुलाया था लेकिन मैं अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाई थी, लेकिन मैंने उनसे वादा किया था कि मैं फिल्म जरूर देखूंगी। इसके बाद मैं आलिया को बधाई संदेश भी भेजने वाली हूं।
विज्ञापन


बात करें कंगना के फिल्मों की तो उनकी पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी कर कंगना राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' में नजर आने वाली हैं।

आलिया भट्ट की 'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें