लगता है कि आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। हाल ही में 'मणिकर्णका' के पोस्टर रिलीज होने पर फिल्ममेकर केतन मेहता ने उन पर क्रेडिट लेने का आरोप लगया था जिसके बाद विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर उन पर चुटकी ली थी। अब कंगना ने इस पर उन्हें रिप्लाई किया है।
पिंकविला की एक खबर के अनुसार, जब कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हाहा, मैंने वो पढ़ा था। विद्या मेरी अच्छी दोस्त हैं। सच कहूं तो जब कोई मेरा मजाक बनाता है या मजाक करता है तो मैं संवेदनशील नहीं होती।'
कुछ दिन पहले विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'क्रेडिट किसे जरूरत है जब आपके डायरेक्टर ने आपको ये कार्ड दे रखा हो? धन्यवाद सुरेश त्रिवेणी।'
बता दें कि कुछ वक्त से कंगना और केतन में विवाद चल रहा है। केतन ने कंगना पर उनकी फिल्म रानी लक्ष्मी बाई बायोपिक चुराने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था जिसका जवाब कंगना ने अब दिया है।
केतन का कहना था कि जब फिल्म की घोषणा हुई तब कंगना इस फिल्म का हिस्सा थीं। इसके बाद दोनों के बीच मतभेदों के चलते वह इस फिल्म से अलग हो गईं। उनकी रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं केतन की फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।