फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन विधेयक का कंगना रनौत ने किया स्वागत, पीएम नरेंद्र मोदी को सराहा; राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

Thu, 16 Apr 2026 10:57 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Talk About Nari Shakti Vandan Amendment Bill: संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश कर चुकी है। कंगना रनौत ने इस विधेयक का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ की है। साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी सांसद कंगना रनौत ने कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने करियर, जिंदगी और सांसद बनने की यात्रा का जिक्र एक इंटरव्यू में किया। साथ ही नारी शक्ति वंदन विधेयक पर भी अपने विचार प्रकट किए हैं। इस विधेयक को वह ऐतिहासिक बताती हैं। वह देश की आधी आबादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को सराहती हैं। जानिए, कंगना रनौत ने इस विधेयक पर क्या विचार प्रकट किए हैं। 

कंगना ने विधेयक पर साझा की अपनी राय 

विज्ञापन

हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत नारी शक्ति वंदन विधेयक के बारे में एएनआई से बातचीत करते हुए कहती हैं, ‘महिलाओं के लिए यह सबसे बेहतरीन दौर है, हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। मैं इस पल की गवाह बनने पर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि देश भर की सभी महिलाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी जीत है।’ 

सांसद कंगना रनौत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिए को सराहा
कंगना रनौत ने इस विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया भी साझा किया। वह बताती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह नजरिया कोई नया नहीं है। उन्होंने गुजरात में अपने कार्यकाल (मुख्यमंत्री) के दौरान भी लगातार कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाई थी, इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए काम किया था।
कंगना रनौत कहती हैं, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और कार्यों में लंबे समय से महिलाओं के अधिकारों और गरिमा के प्रति गहरी संवेदनशीलता झलकती रही है।' 

सांसद कंगना रनौत और विपक्ष के नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बीते दिनों क्यों किया था कटाक्ष? 
बीते दिनों कंगना रनौत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर एक टिप्पणी की थी, उन्हें टपोरी कह दिया था। इस बारे में फिर से बात करते हुए वह कहती हैं, ‘मैं हर किसी का सम्मान करती हूं। लेकिन मैं बेवजह दिखावा करके उनके सिर पर ऐसा ताज नहीं रख सकती जिसके वह हकदार नहीं हैं। मैं उन्हें क्यों बढ़ा-चढ़ाकर दिखाऊं? क्या यही विपक्ष का वह स्तर है जिसे हम तय कर रहे हैं। क्या यही वह आचरण का स्तर है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं? मुंबई में, टपोरी उसे कहते हैं जिसके पास औपचारिक शिष्टाचार न हो।’
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संसद में राहुल गांधी के आचरण पर चिंता जताई। इस बात पर जोर दिया कि वहां पर एक सम्मानजनक मर्यादा बनाए रखी जानी चाहिए। कंगना कहती हैं, ‘वह शरीर के एक अंग से दूसरे अंग की बात कर रहे थे। सभी महिलाएं असहज थीं। हो सकता है कि इसका कोई दोहरा अर्थ न हो, लेकिन यह बहुत असहज करने वाला था। ससंद में कुश्ती की क्लास देने का कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन

कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को सराहा
कंगना रनौत राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी से आचरण और व्यवहार सीखने की सलाह देती हैं। कंगना ने प्रियंका गांधी को एक मधुर व्यक्तित्व वाली महिला बताया। वह कहती हैं, ‘वह पारिवारिक महिला हैं, परिवार चलाना जानती हैं। उनका व्यवहार काफी विनम्र है। मुझसे से भी बहुत अच्छे से मिलती हैं, तारीफ भी करती हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें