फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करण जौहर और कंगना रनौत के बीच के गिले-शिकवे हुए दूर? बोलीं- ‘मुझे नहीं लगता कि वो बुरे इंसान हैं’

Thu, 16 Apr 2026 05:03 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Praise Karan Johar: करण जौहर और कंगना रनौत के बीच वर्षों पहले मनमुटाव की स्थिति देखने को मिली थी। कंगना ने उन पर नेपोटिज्म के आरोप भी लगाए थे। हालिया एक इंटरव्यू में कंगना ने करण जौहर को सराहा। जानिए, करण के बारे में कंगना ने क्या कहा?

विज्ञापन
कंगना रनौत और करण जाैहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री और अब सासंद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। करण जौहर के बारे में हाल ही में उनकी राय बदली-बदली नजर आई। वह उन्हें बुरा इंसान मानने से इंकार करती हैं। क्या करण जौहर और कंगना के बीच की दूरियां अब मिट गई हैं। जानिए, करण जौहर के बारे में क्या बोलीं कंगना रनौत।

विज्ञापन


करण जौहर के सेंस ऑफ ह्यूमर को सराहा 
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि करण जौहर बुरे इंसान हैं। वह खुद पर प्राउड फील करने वाले शख्स हैं। साथ ही ऐसे इंसान हैं, जिनके व्यक्तित्व की कई परतें हो सकती हैं। साथ ही अपने बारे में उन्हें यह सब बातें पसंद हैं। मुझे लगता है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी जबरदस्त है। मुझे करण जौहर से कोई खास दिक्कत नहीं है।’ 

कंगना और करण ने इस प्रोजेक्ट पर साथ किया था काम
कंगना रनौत और फिल्ममेकर करण जौहर ने एक फिल्म 'उंगली' में साथ काम किया था। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसे रेंसिल डीसिल्वा ने डायरेक्ट किया था। जिसे हीरू यश जौहर और करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, नील भूपालम और संजय दत्त ने अभिनय किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हुआ था करण जौहर के साथ कंगना का विवाद? 
साल 2017 में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद जौहर’ के एक एपिसोड में कंगना ने उन्हें मूवी माफिया कहा था। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में उन्हें स्टीरियोटाइपिकल विलेन भी बताया था। यह एपिसोड काफी वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी बहस छेड़ दी थी। कहा जाता है कि इसके बाद ही करण और कंगना रनौत के रिश्ते काफी खराब हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें