फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने पहले दिन की कैसी शुरुआत?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 59 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, इसकी कमाई में आगे इजाफा हो सकता है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना रनौत एक बार फिर से देश और समाज से जुड़ी कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आई हैं।
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक हॉस्पिटल के स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। फिल्म में कंगना ने नर्स का रोल किया है, जो आतंकी हमले के दौरान कई गर्भवती महिलाओं की जान बचाती है। मनोज तपाड़िया निर्देशित इस फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार नजर आए।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने बताया था कि अभिनेता जॉन अब्राहम के पास पहले 'भारत भाग्य विधाता' टाइटल था और उन्होंने इसे बिना किसी चार्ज के इस्तेमाल करने की इजाजत कंगना और फिल्म मेकर्स को दे दी।
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से थिएटर में कंगना की फिल्म का मुकाबला
आज ‘भारत भाग्य विधाता’ के अलावा इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने भी पहले दिन धीमी शुरुआत की है। इसके और ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है।
वहीं कुछ और फिल्में भी थिएटर में पहले से मौजूद हैं। इसने भी कंगना की फिल्म को मुकाबला करना है। जैसे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आठवें दिन 1.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 9वें दिन 3.14 करोड़ रुपये की कमाई की है।