फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक को टक्कर देने के लिए कंगना ने उठाया बड़ा कदम, साथ देंगे अक्षय कुमार

Tue, 24 Jul 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कंगना रनौत अपने तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड रह चुके ऋतिक रोशन से भिड़ने की तैयारी में हैं और 'मणिकर्णिका' को ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के साथ ही रिलीज करेंगी। यह फिल्म 2019 के गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े परदे पर आएगी।

विज्ञापन


अब ऋतिक रोशन से मुकाबला करने के लिए कंगना ने तैयारी कर ली है और उनका साथ अक्षय कुमार देंगे। जी हां, खबरों की मानें तो कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का ऑफिशियल ट्रेलर अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के रिलीज के साथ ही आएगा। 'गोल्ड' इसी साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी।

कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम बाकी है जिस वजह से फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा था। बता दें कि 'मणिकर्णिका' के डायरेक्टर कृष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें