फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथे पर तलवार लगने से लहूलुहान हुईं कंगना, गंभीर हालत में भर्ती

Thu, 20 Jul 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by- आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
विज्ञापन
कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' के सेट पर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कंगना एक एक्शन सीन शूट कर रही थीं जब उनके साथ ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन


मिडडे में छपी खबर के अनुसार कंगना अपने को-स्टार निहार पांड्या के साथ शूटिंग कर रही थीं। ये एक एक्शन सीन था जिसमें दोनों तलवारबाजी कर रहे थे। शूटिंग के वक्त तलवार गलती से कंगना के सिर में जा लगी और उनके सिर से खून निकलने लगा। कंगना को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया।   रिपोर्ट के अनुसार उनके सिर में 15 टांके आए हैं। कंगना को फिलहाल डॉक्टर्स की देखभाल में ही रहना होगा जिसके कारण वो कुछ दिन शूटिंग नहीं कर पाएंगी। फिल्म से जुड़े सुत्रों के अनुसार इस सीन के लिए बॉडी डबल बुलाया गया था लेकिन कंगना ने इसे खुद शूट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें