फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता और कंगना में पंगा बरकरार

Tue, 07 May 2013 05:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर एकता कपूर और कंगना रणावत के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है। दो दिन पहले एकता कपूर ने अपने घर में फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' की सक्सेज पार्टी दी थी, जिसमें इस फिल्म के सारे ही कलाकारों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में सिर्फ कंगना मौजूद नहीं थीं, बाकी सारे ही कलाकार सफलता का जश्न मना रहे थे। दरअसल कंगना को एकता ने आमंत्रित ही नहीं किया था, इसलिए पार्टी में उनके होने का सवाल ही कहां पैदा होता है।

इस बारे में जब एकता से पूछा गया, तो उनका कहना था कि उन्होंने पार्टी जरूर अरेंज की थी, लेकिन मेहमानों की लिस्ट उन्होंने नहीं बनाई थी। आखिर कंगना और एकता के बीच इतना मनमुटाव कैसे हो गया?
विज्ञापन


दरअसल एकता कंगना से इस फिल्म में एक धांसू किस्म का आइटम करवाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। कंगना ने यह आइटम करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि कंगना का तर्क था कि एक विधवा मराठी युवती भला कैसे आइटम कर सकती है?

तब एकता ने कहा था कि ड्रीम स्वीकेंस में सब संभव है। आखिर उनकी फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए ही तो बनाई गई है। लेकिन यह तक कंगना के गले नहीं उतरा था और उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


कंगना के इस इनकार से एकता के अहं को ठेस पहुंची और उन्होंने कंगना को फिल्म के प्रमोशन से भी दूर रखने का आदेश दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें