कंगना के ऋतिक से रिलेशनशिप को लेकर और करण जौहर से नेपोटिज्म के मुद्दे पर शुरू हुए विवाद के बाद पहली बार एक साथ ऋतिक-करण की एक फोटो सामने आई है। करण जौहर ने फोटो अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है। दरअसल ये सेल्फी करण ने लंदन में ली है। सेल्फी में ऋतिक और करण जौहर के अलावा रणवीर सिंह भी है। ऋतिक और करण की नजदीकी देखकर तो यही लगता है कि कंट्रोवर्सी क्वीन यानी कंगना के खिलाफ ये दोनों साथ आ गए हैं।
कंगना के टीवी शो को दिए हालिया इंटरव्यू के बाद उनके फैंस की जुबान पर सिर्फ उनके और ऋतिक के रिलेशनशिप के ही चर्चे हैं। कंगना ने अपने इंटरव्यू में ऋतिक के साथ करण जौहर और आदित्य पंचोली जैसी फिल्मी हस्तियों के बारे में कई खुलासे किए हैं। ऐसा नहीं है कि ये विवाद इंटरव्यू से शुरू हुआ है बल्कि ये विवाद उससे काफी पहले शुरू हुआ था। दरअसल कंगना ने ऋतिक रोशन से अपने रिस्तों को लेकर काफी पहले खुलासा किया था। उसके बाद ऋतिक ने कहा कंगना के कुछ इ-मेल्स को सार्वजनिक किया था जिसके बाद ये विवाद खुलकर सामने आ गया।
पढ़ें- म्यूजिशियन करण जोसेफ ने मुंबई की बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान
हाल ही में करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। दरअसल करण ने लंदन से एक सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उनकी इस सेल्फी में उनके साथ ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह भी मौजूद है। उन्होंने इस फोटो का कैप्शन दिया है, 'London fun! @hrithikroshan @ranveersingh'।
London fun! @hrithikroshan @ranveersingh 😍😍😍
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Sep 9, 2017 at 3:34pm PDT
बता दें इस फोटो में कोट पैंट में ये तीनों स्टार बेहद डैशिंग लग रहे हैं। अपनी इस फोटो में 'पदमावती' के स्टार रणवीर सिंह लंबे समय बाद अपने क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस फोटो पर आए फैंस के कॉमेंट देखकर तो यही लगता है कि अभी तक उनके फैंस का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उनके फैंस ने उनकी इस फोटो पर भी कंगना को जोड़ते हुए कई अच्छे बुरे कॉमेंट कर डाले।
गौरतलब है कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही दोनो स्टार की जमकर हंसी उड़ाते हुए कहा था, मेरे बर्थडे में लोट-लोटकर नाचते थे ऋतिक। जबकि करण जौहर को उन्होंने 'मूवी माफिया बताया था। करन जौहर के बारे में बोलते हुए कहा, मैंने अब तक उनके साथ एक फिल्म की है जिसमें मेरा छोटा सा रोल था। मेरे जीवन की वो सबसे फ्लॉप फिल्म थी। वो क्या मुझे काम नहीं देंगे। मुझे खुद ही उनके साथ काम नहीं करना। करण जौहर को ‘मूवी माफिया’कहने के सवाल पर उन्होंने बिना लाग लपेट कहा ‘हां ये तो सच है।’