फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के खिलाफ केस दर्ज, ट्वीट को आधार बनाकर लगाया गया किसानों के अपमान का आरोप

Sat, 26 Sep 2020 10:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के खिलाफ कर्नाटक के एक कोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। कंगना के खिलाफ किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि कंगना रणौत ने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का ट्वीट करके अपमान किया। दरअसल कंगना  ने एक ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की एक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिजनशिप नहीं गई मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी।"

कंगना के इस ट्वीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें गिरफ़्तार करने की मांग उठने लगी। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि कंगना ने किसानों को 'आतंकी' कहा है। इस ट्वीट को लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में सफाई देते हुए कंगना रणौत ने कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "CAA को लेकर जो गलत सूचनाएं और अफवाह फैला रहे थे जिसके कारण दंगे हुए वही लोग अब किसान बिल को लेकर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं और राष्ट्र में आतंक पैदा कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि मैंने क्या कहा लेकिन कुछ लोगों को गलत सूचना फैलाना पसंद है।"

बता दें, केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ देशभर में कई किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। कृषि बिल के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें