फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स आफिस पर कंगना और ऋतिक की टक्कर टलने के आसार, रियल में एक-दूजे को देखना तक नहीं चाहते

Wed, 31 Oct 2018 02:22 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kangna Ranaut - फोटो : File Photo
बॉक्स ऑफिस पर अगले साल ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की टक्कर के आसार टलते दिख रहे हैं। ऋतिक की सुपर 30 और कंगना की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 2019 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली हैं। परंतु मणिकर्णिका जहां तेजी से पूरी हो रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
kangna ranaut - फोटो : file photo
वहीं सुपर 30 का काम बीच में रुक गया है। सूत्रों के मुताबिक मीटू मूव्हमेंट के बाद सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल जिस तरह विवादों में फंसे उससे लगता नहीं कि फिल्म तय समय में तैयार हो सकेगी। सूत्रों के अनुसार पहले निर्माताओं ने विकास को फिल्म पूरी करने तक की मोहलत दी थी और पिछले हफ्ते तक वह सुपर 30 पूरी कराने में लगे थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
अदालत में विकास द्वारा अपने पुराने साथियों अनुराग कश्यप, मधु मेंटेना और विक्रमादित्य मोटवानी के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा शुरू करने के बाद हालत बदल गए हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक निर्माताओं ने विकास को अब पूरी तरह फिल्म से अलग हो जाने को कह दिया है। फिल्म वीएफएक्स और कंप्यूटर ग्राफिक्स के काम बचे हैं। निर्माता मान रहे हैं कि एडिटिंग खत्म होने के बाद किसी भी विशेषज्ञ की देखरेख में ये दोनों काम हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें