फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: ‘जेल जैसी बुरी चीजों से बच सकते…’, सिया-केतन मामले पर कंगना की दो-टूक; युवाओं से की खास अपील

Wed, 08 Jul 2026 05:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Post On Siya Goyal Case: पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड इन दिनों चर्चा में है, इसमें मंगेतर सिया गोयल पर केतन की हत्या का आरोप लगा है। इसी केस पर कंगना रनौत पहले भी अपने विचार रख चुकी हैं। हाल ही अभिनेत्री ने फिर से सिया-केतन मामले पर एक बड़ी बात कह दी है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है, दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने पहले ही अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली थी। इस मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है। इसी खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। इसमें वह युवाओं से एक खास अपील कर रही हैं।  

कंगना रनौत ने दिखाया युवाओं को आईना 

सिया-चेतन मामले से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, डबल/ट्रिपल-डिजिट बॉडी काउंट्स, क्रंबिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स, ये सब और भी बहुत कुछ, फिर भी यह चीजें काफी नहीं हैं। बिना किसी लक्ष्य या मकसद के जुनून कई ऐसे बेमतलब, खुद को नुकसान पहुंचाने वाले तरीकों से बाहर आता है। इसीलिए जुनून जरूरी है, लेकिन अपने करियर या किसी हुनर के लिए।’ 

विज्ञापन

युवाओं को सही रास्ते पर चलने की सलाह दी 
आगे पोस्ट में कंगना रनौत युवाओं से कहती हैं, ‘युवा और बेचैन लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। खुले दिमाग से सोचें लेकिन पारंपरिक जीवन जिएं। इस तरह आप जेल, बोरियत, नेगेटिविटी, डिप्रेशन और ऐसी कई बुरी चीजों से बच सकते हैं।’ 

विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
कंगना रनाैत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुई। वह फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग भी कर चुकी हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से रानी का किरदार निभाएंगी। फिल्मों के अलावा बतौर सासंद भी वह सक्रिय हैं। राजनीतिक, सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रकट करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें