फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने की सोच रही हैं कंगना रनौत

Sun, 22 Dec 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत का कुछ भी ठीक नहीं है। वह कब क्या कर बैठें यह शायद वह भी नहीं जानतीं।
विज्ञापन


कंगना रनौत की आगामी फिल्म है क्वीन। विकास बहल की इस फिल्म में कंगना को उस गाने पर थिरकने का मौका मिल रहा है, जिस पर कभी बिंदु ने ठुमके लगाए थे।

संजीव कुमार और लीना चंदावरकर अभिनीत फिल्म अनहोनी में आशा भोसले की आवाज में हंगामा हो गया... गाना था। यह गाना 1973 से अब तक एवरग्रीन बना हुआ है।

इस गाने के अधिकार विकास बहल ने बाकायदा खरीदे हैं। वे चाहते थे कि इसे आज की किसी गायिका की आवाज में डब करें।

उन्होंने संगीतकार अमित त्रिवेदी से इस संबंध में विचार विमर्श भी किया, लेकिन बात बन नहीं पाई। अंत में निर्णय ले लिया गया कि इसे ओरिजनल आवाज में ही रहने दिया जाए।

कंगना को इस बात की बहुत खुशी है कि आखिर उन्हें आशा भोसले जैसी लीजेंड की आवाज में थिरकने का मौका मिलने जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें