कंगना रनौत बॉलीवड की सबसे खूबसूरत और रहस्यमयी अभिनेत्रियों में से हैं। भले ही उनके करिअर के शुरुआती दिनों में निजी जिंदगी की खबरें सुर्खियां बनती रही हों, परंतु हाल के वर्षों में उन्होंने अपने व्यक्तित्व को इतना बंद कर लिया है कि कोई उसमें झांक नहीं सकता।
लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है जो लोगों को चौंका रही है। दो-तीन महीने पहले कंगना ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उनकी जिंदगी में ‘कोई’ है। लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया था। कंगना ने कहा था, ‘मेरी लव लाइफ बहुत ही उत्तेजना से भरी है।
जब आप प्यार में होते हैं तो हमेशा ध्यान रखते हैं कि वह सबसे छुपा रहे। मुझे उम्मीद है कि मैं भी अपना प्यार छुपा कर रख सकूंगी।’ 27 साल की कंगाना से जब पूछा गया था कि वह किस्मतवाला शख्स कौन है तो वह नाम बताने को तैयार नहीं थीं।
तलाक में उलझे थे ऋतिक
सूत्र खबर लाए हैं कि कंगना उस इंटरव्यू में जिस शख्स की बात कर रही थीं वह कोई और नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन हैं। बताया जा रहा ह कि दो महीने पहले तक कंगना इस बात के प्रति आश्वस्त नहीं थीं कि उनके रिश्ते का क्या होगा क्योंकि ऋतिक तब अपनी पत्नी सुजैन के साथ तलाक की प्रक्रिया में उलझे हुए थे।
परंतु अब ऋतिक का तलाक हो चुका है और वे जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की बातें मीडिया में कह रहे हैं। कंगना ने उस इंटरव्यू में उम्मीद जताई थी कि यह प्यार मेरे लिए बहुत खास है और आशा है कि मैं एक दिन इसके बारे में बात करने की स्थिति में रहूंगी।
दोनों इस रिश्ते को लेकर गंभीर
सूत्रों पर विश्वास करें तो इस प्यार को लेकर कंगाना ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन भी बहुत गंभीर हैं। वैसे दोनों अभी रिश्ते को लेकर बात करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन सबको मालूम है कि पिछले कई वर्षों से दोनों एक-दूसरे के दोस्त हैं। कंगना और ऋतिक दो फिल्मों काइट्स और कृष-3 में साथ काम कर चुके हैं।
क्या यह माना जाए कि कंगना-ऋतिक का यह रिश्ता शादी के अंजाम तक पहुंचेगा क्योंकि इस हीरो की शादी की चर्चाएं भी आम हैं? कंगना ने इंटरव्यू में विवाह के सवाल पर कहा था कि मैं शादी नहीं करना चाहती क्योंकि जिस तरह की इंसान मैं हूं, उसे सिर्फ एक साथी चाहिए न कि पति। मैं आत्मा को व्यक्तित्व के केंद्र में रखती हूं। वह मेरे लिए सबसे जरूरी है। अब देखना है कि क्या ऋतिक भी प्यार के बारे में इतना ही ‘आध्यात्मिक’ होकर सोचेंगे?