फिल्म से राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे अभिनेता कमल हासन ने अब नया ऐलान किया है। राजनीतिक दल बनाने के लिए कमल हासन ने जो फंड इकट्ठा किया था अब उसे वापस लौटा देंगे। बता दें कि कमल हासन को अपने फैंस से अब तक 30 करोड़ रुपए मिले हैं।
एक तमिल मैगजीन में अपने लेख में कमल हासन ने लिखा कि उन्हें जो चंदा मिला है वो वापस लौटा देंगे। उन्होंने आगे लिखा कि अभी तक अपनी पार्टी लॉन्च नहीं की है। ऐसे में पैसे लेना गलत है।
साथ ही कमल हासन ने साफ कर दिया कि लोग यह ना समझे कि उन्होंने अपने पैर पीछे खींच लिए। राजनीतिक दल के गठन के बाद ही वो चंदा लेंगे। कमल हासन आगे लिखते हैं कि वो भविष्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। बहुत सी राजनीतिक पार्टियां इसलिए सफल नहीं हो सकी क्योंकि उनके नेता जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।