फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों का इंतजार खत्म, इस दिन शुरू होगी 'इंडियन 2' की शूटिंग

Thu, 03 Jan 2019 11:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kamal Haasan - फोटो : file photo
विज्ञापन
साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार कमल हासन बीते कई दिनों से अपनी आने वाली 'इंडियन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


इस बीच कमल हासन से साल की शुरुआत में फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'इंडियन 2' की शूटिंग 18 जनवरी से शुरू हो जाएगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'इंडियन 2' साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 के निर्देशक एस शंकर कर रहे हैं।गौरतलब है कि पहले 'इंडियन 2' की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरु होने वाली थी, लेकिन किसी परेशानी के चलते फिल्म की शूटिंग को इस महीने से शुरू किया जाएगा। 

वहीं बीते दिनों कमल हासन ने बताया है कि 'इंडियन 2' फिल्म के बाद फिल्मों से संन्यास ले लेंगे। कमल हासन ने कहा था कि उनकी पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी प्रतिनीधि उतारेगी। इसलिए उनका विचार है कि इंडियन 2 के बाद वह एक्टिंग छोड़ दें। उन्होंने कहा है कि एक्टिंग छोड़ने के बाद भी वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्मों से जुड़े रहेंगे। बता दें कि कमल हासन की राजनीतिक पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’इन दिनों काफी चर्चा में है। यह पार्टी इन दिनों तमिलनाडु में काफी सक्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें