'पद्मावती' पर बढ़ते विरोध के बीच रविवार को फिल्म के मेकर्स की ओर से रिलीजिंग डेट टाल दी गई। रिलीज की अगली डेट की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। 'पद्मावती' का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण के लिए हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर कुंवर सूरजपाल अमु ने तो सिर काट कर लाने वाले पर दस करोड़ का ईनाम देने का ऐलान कर दिया था।
Man from Gurugram files FIR against BJP leader Suraj Pal Amu for his comments against Deepika Padukone & Sanjay Leela Bhansali (File Pic) #Padmavati pic.twitter.com/cVPNRzNXZg
— ANI (@ANI) November 21, 2017
अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टिंग से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने ट्वीट किया, 'मुझे चाहिए कि दीपिका का सिर..सुरक्षित रहे। उनके शरीर से ज्यादा इसका सम्मान किया जाए। इससे भी ज्यादा उनकी आजादी का सम्मान हो। कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का विरोध किया है। किसी भी बहस में अति शर्मनाक होती है। जागो उत्सवधर्मी भारत। अब सोचने का समय है। हमने बहुत कुछ कहा, भारत मां सुनो'।
I wantMs.Deepika's head.. saved. Respect it more than her body.Even more her freedom. Do not deny her that.Many communities have apposed my films.Extremism in any debate is deplorable. Wake up cerebral India.Time to think. We've said enough. Listen Ma Bharat
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 20, 2017