फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बचाने के लिए सुपरस्टार ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 26 Jul 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी श्रुति हासन का बॉलीवुड करिअर बचाने के लिए साउथ के सुपरसितारे कमल हासन हिंदी फिल्म में नजर आएंगे। खबर है कि हाल में उन्होंने हिंदी समेत तमिल-तेलुगु में बन रही फिल्म में काम किया है। पिता-पुत्री से सजी तीन भाषाओं की यह फिल्म हाल में अमेरिका में शूट की गई है। हिंदी में इसका टाइटल शाबाश इंडिया रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कमल अपनी बेटी के बॉलीवुड करिअर को लेकर चिंतित हैं और उसकी खातिर यह फिल्म की है। फिल्म में श्रुति उनकी बेटी ही बनी हैं। श्रुति ने सात साल पहले फिल्म लक से बॉलीवुड में करिअर शुरू किया था मगर अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं।

दिल तो बच्चा है जी (2011), डी-डे (2013) और रॉकी हैंडसम (2016) जैसी सितारों से सजी फिल्में भी उनका करिअर नहीं संवार सकीं। इसके बाद कमल हासन ने तय किया कि वह अपनी बेटी के करिअर में योगदान देंगे और इसीलिए तीन भाषाओं में एक साथ बन रही फिल्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें